BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    भोपाल कलेक्टर जगदीशपुर पहुंचे, 19 जुलाई को सरकार यहां से बड़ा संदेश देगी


    भोपाल, 17 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने स्थल निरीक्षण किया। ज्यादातर लोग इस बात को समझ नहीं पाएंगे लेकिन जो इतिहास के महत्व और पूर्व की घटनाओं से सबक लेकर भविष्य में सतर्कता की रणनीति, के विषय में जानते हैं, वह समझ जाएंगे की मध्य प्रदेश सरकार 19 जुलाई को यहां से एक बड़ा संदेश देने वाली है।  

    Bhopal Collector Visits Jagdishpur Ahead of July 19 Government Event

    भोपाल कलेक्टर ने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए आयोजन स्थल पर चल रही विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती अंजू अरुण कुमार, एडीएम श्री महेंद्र कवचे, श्री प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक देहात श्री पंकज पांडे सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !