BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न

    मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर

    नीमच, 27 जुलाई 2026। जिला कौशल विकास समिति की बैठक सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में महिला प्रवेश बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
     बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत जिले में अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जावद, मनासा एवं रामपुरा आईटीआई द्वारा योजना के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाने पर संबंधित प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।


    बैठक में शासकीय आईटीआई में छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति छात्राओं को प्रेरित करने के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं आईटीआई में प्रवेश लेकर रोजगारपरक कौशल प्राप्त कर सकें।
     बैठक में समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।



    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !