BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    पवित्र माह सावन की शुरुआत को लेकर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर मित्र मंडल ने लिया बड़ा निर्णय

     

    जन्म दिवस नहीं मनाएँगे: सिर्फ़ सोशल मीडिया पर बधाई संदेश स्वीकार

    मध्यप्रदेश के नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अशोक अरोरा गंगानगर का जन्म दिवस 30 जुलाई 2026 को समारोह के रूप में नहीं मनाया जाएगा। सावन माह का पहले दिन गुरुवार को वे भोलेनाथ की पार्थेश्वर पूजा अर्चना में व्यस्त रहेंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष नीमच के समाजसेवी श्री अरोरा का जन्म दिवस 30 जुलाई को धूमधाम से मनता है । हजारों समर्थकों, चिर परिचितो में भारी उत्साह रहता है, इस वर्ष जन्म दिन के दिन संयोग से सनातन धर्म के पवित्र माह सावन की शुरुआत ही इसी दिन से हो रही है । ऐसे में श्री अरोरा दिनभर उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सहित शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे! इस लिहाज से एक समारोह के रूप में जन्म दिवस नहीं मनाने का संकल्प लिया गया है।

    श्री अरोरा सिर्फ़ सोशल मिडिया पर बधाई स्वीकार्य करेंगे।

    समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर मित्र मंडल ने अपील की है कि:-

    शुभ चिंतकों, चिर परिचित, स्नेहिल जन, बड़े- बुजुर्गों, छोटे भाइयों से निवेदन है कि गंगानगर ऑफिस नीमच में पधारने की बजाय सोशल मिडिया के माध्यम से ही बधाई दें।

    जन्म दिवस पर हजारों चाहने वालो को को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए श्री अरोरा मित्र मंडल ने यह सूचना जारी की है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !