BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    राजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गए

     

    नीमच, 7 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जरौली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी के 900 एमएल, 450 एमएल एवं 180 एमएल पैक तथा धौलपुर फ्रेश देसी घी के 10 एमएल पैक के कुल चार नमूने गुणवत्ता एवं मानक स्तरों की जांच के लिए प्रतिष्ठान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी से लिए गए।

    नमूना संग्रहण की कार्रवाई के उपरांत शेष घी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए अधिग्रहित (जब्त) किया गया। जब्त किए गए घी का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये है।

     कार्यवाही के दौरान संयुक्त दल में तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा तथा उनकी टीम शामिल रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !