BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

     

    नीमच, 28 जुलाई 2026। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई में पालराखेड़ा निवासी श्रीमती अनिता ने खेत तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध किए जाने तथा मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सोनियाना के श्री राजमल ने खेत में डाली गई पत्थर एवं अन्य सामग्री हटवाने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। घसुण्डी बामनी के श्री घनश्याम मेघवाल ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, खेड़ी की श्रीमती बसंतीबाई ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा नीमच के श्री मोहम्मद रफीक ने कृषि भूमि का अवैध विक्रय करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।


    इसी प्रकार यूनाइटेड पेंटीकोस्टल चर्च एसोसिएशन, नीमच के प्रतिनिधियों ने ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटित करने, हरवार नई आबादी की कु.एकता अहिरवार ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) का लाभ दिलाने तथा जमुनिया कला के श्री कन्हैयालाल शर्मा ने शिव मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

    इसके अतिरिक्त निपानिया आबाद के श्री सज्जनसिंह, बिजलवास बामनिया के श्री रामचंद्र, जीरन के श्री पुनमचंद, सेमली चंद्रावत की श्रीमती शांतिबाई, शिक्षक कॉलोनी नीमच के श्री शैलेंद्र, अठाना के श्री रज्जब अली, जावद के श्री भंवरलाल, मोरवन के श्री प्यारचंद, रातीतलाई के श्री घनश्याम, नीमच सिटी के श्री पुष्कर, पड़दा की श्रीमती देवकीबाई, भदवा के श्री इब्राहीम खां, मोरवन की श्रीमती मंजुबाई, बरूखेड़ा के श्री लक्ष्मीचंद, अमावली महल के श्री रायसिंह तथा भाटखेड़ा की श्रीमती नर्मदा बाई सहित अन्य आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

    जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !