BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वटिका' का किया गया लोकार्पण

     

    नीमच, 28 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर,नीमच में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्राचार्य आरटीसी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीआरपीएफ के 88 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र सेवा में बल के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


    स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में विकसित 'शहीद वटिका' का लोकार्पण उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमर देवी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक रूप से 500 पौधों का पौधरोपण किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी जवानों के लिए सामूहिक भोज  का आयोजन भी किया गया।


    कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री पवन कुमार, उप कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, सहायक कमांडेंट श्री बिजेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री कमल आचार्या, सहायक कमांडेंट श्री रामगोपाल, सूबेदार मेजर श्री सुनील कुमार सहित आरटीसी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।



    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !