BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में हुआ सम्मान समारोह

     

    नीमच, 28 जुलाई 2026। राज्य शासन द्वारा उप जेल जावद में पदस्थ मुख्य प्रहरी श्री राजेंद्र वर्मा को प्रमुख मुख्य प्रहरी तथा प्रहरी श्री अवधेश सिंह भदौरिया, श्री रामगिरी गोस्वामी एवं श्री सूरज वर्मा को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में उप जेल जावद में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

    समारोह में सहायक जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने पदोन्नत अधिकारियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर डॉ. गर्ग ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के फलस्वरूप प्राप्त यह पदोन्नति अधिकारियों की कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

    समारोह में उप जेल जावद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !