BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग का मामला, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से की जांच की मांग |


    नीमच। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नीमच निवासी ललित मालवीय ने समृद्धि बैंक सोसायटी, कुकड़ेश्वर पर बिना ऋण दिए उनके सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग एवं दस्तावेज वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

    फरियादी ने आवेदन में बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने ऋण प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पांच हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक सोसायटी में जमा कराए थे, लेकिन ऋण राशि कभी उनके खाते में जमा नहीं हुई। उनका आरोप है कि हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि उनके एक सुरक्षा चेक का कथित रूप से उपयोग किया गया है।

    ललित मालवीय ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शेष सुरक्षा चेक एवं दस्तावेज वापस दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !