BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    नशे की खेप देख उड़ गए होश, मौके से पप्पूलाल चढ़ा हत्थे |

     

    नीमच। प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक एस्प्रेसो कार से तस्करी कर ले जाए जा रहे 41 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर डिकेन मार्ग स्थित भेरू बावजी अखेपुर बावड़ा फंटा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान सफेद रंग की एस्प्रेसो कार क्रमांक आरजे-27 सीएल-8706 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार आरोपी पप्पूलाल पिता छगनलाल गेहलोत (जाति-नाई), निवासी बोरखेड़ी पाणेरी, थाना नीमच सिटी के कब्जे से 41 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।

    पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना मनासा में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, सउनि दिलीप कुमार, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मालवीय तथा आरक्षक विजयपाल सिंह, अंकित राठौर, दशरथ जाटव, अंकित जोशी एवं कुशलपाल जाट की सराहनीय भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !