BREAKING NEWS
    अपनी खबर भेजें !

    स्वतंत्रता दिवस पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

    नीमच। विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दिलीपसिंह परिहार ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष और समर्पण के कारण देश को आजादी प्राप्त हुई।

    श्री परिहार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का पर्व भी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    विधायक श्री परिहार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र की प्रगति और विकास में सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !